Move to Jagran APP

पिथौरागढ़-हिंडन के बीच फ्लाइट सेवा आज भी रहेगी रद, मैसेज भेज कर दी गई यात्रियों को जानकारी

विमान के लैंडिंग गियर में आई दिक्कत के बाद आज भी पिथौरागढ़-हिंडन के बीच फ्लाइट सेवा रद रहेगी। यात्रियों को मैसेज भेज कर इसकी सूचना दी गई है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 11:39 AM (IST)
पिथौरागढ़-हिंडन के बीच फ्लाइट सेवा आज भी रहेगी रद, मैसेज भेज कर दी गई यात्रियों को जानकारी
पिथौरागढ़-हिंडन के बीच फ्लाइट सेवा आज भी रहेगी रद, मैसेज भेज कर दी गई यात्रियों को जानकारी

गाजियाबाद, जेएनएन। विमान के लैंडिंग गियर में आई दिक्कत के बाद आज भी पिथौरागढ़-हिंडन के बीच फ्लाइट रद रहेगी। यात्रियों को मैसेज भेज कर इसकी सूचना दी गई है। टिकट कराने वाले यात्रियों का पैसा ऑनलाइन रिफंड किया जाएगा। बुधवार से फ्लाइट संचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

इससे पहले सोमवार को हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए शुरू हुई फ्लाइट के लैंडिंग गियर में आई खराबी के बाद सोमवार को इसे रद कर दिया गया था। फ्लाइट रद होने के बाद यात्रियों की विमान कंपनी के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। यात्रियों को किराये की राशि रिफंड कर टैक्सी से स्थानीय निवास तक भेजा गया। एयरपोर्ट डॉयरेक्टर मामले की रिपोर्ट बनाकर नगर विमानन महानिदेशालय को भेजेंगे। 

11 अक्टूबर से शुरू हुए नौ सीटर विमान को सोमवार को चौथे दिन पिथौरागढ़ के लिए रवाना होना था। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए दोपहर एक बजे इसका समय निर्धारित था। पिथौरागढ़ से यह विमान ढाई घंटे की देरी से दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर ¨हडन पहुंचा। सूत्रों की मानें तो विमान के उतरने के समय लैंडिंग गियर में दिक्कत आ गई।

 

यात्रियों को उतारने के बाद दिशा बदलते हुए विमान का बाईं ओर का एक पहिया जाम हो गया। पायलट ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते उड़ान रद की गई है। वहीं विमान संचालक कंपनी हेरिटेज एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित माथुर ने बताया कि इंजीनियर विमान की तकनीकी खराबी के समाधान में जुटे हैं। ठीक होते ही फ्लाइट उत्तराखंड जाएगी। हालांकि मंगलवार को उड़ान हो सकेगी या नहीं इसे लेकर संशय बरकरार है।

रद की गई उड़ान

पहिया जाम होने के आधे घंटे तक एयरलाइंस के तकनीकी विशेषज्ञों ने पहिये को ठीक करने का प्रयास किया। जब समस्या का समाधान नहीं हो सका तो फ्लाइट रद की गई। इसके बाद दिल्ली से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया। देर रात तक पहिए में आई खराबी को दूर करने का काम जारी रहा। गनीमत रही कि तकनीकी खराबी से विमान की लैंडिंग में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

  दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.