Move to Jagran APP

लड़का दिखाने के नाम पर ले जा रही लड़की से चलती कार में खेला गंदा खेल, गाजियाबाद में फेंक कर भागे बदमाश

महिला तलाकशुदा है। उसे उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने शादी के लिए कहा कि हम तुम्हारी शादी पड़ोस में ही रहने वाले एक अच्छे लड़के से करवा देंगे। महिला तलाकशुदा थी जिसके कारण वह इनकी बातों में आ गई। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 04:44 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 09:24 PM (IST)
लड़का दिखाने के नाम पर ले जा रही लड़की से चलती कार में खेला गंदा खेल, गाजियाबाद में फेंक कर भागे बदमाश
चलती कार में मेरठ की महिला से सामूहिक दुष्कर्म

गाजियाबाद [आयुष गंगवार]। एनएच-9 पर आटो में अगवा कर महिला से दुष्कर्म के बाद अब कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार देर रात मेरठ निवासी पीड़ित महिला थाना मसूरी पहुंची और शिकायत दी। उसने बताया कि तीन परिचित मेरठ स्थित घर से निकाह के लिए लड़का दिखाने की बात कहकर अपने साथ लाए थे। मेरठ में घुमाते हुए तीनों ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और देर रात मसूरी में लाकर छोड़ दिया।

loksabha election banner

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि पहले पति से तलाक के बाद मां उनका दूसरा निकाह कराना चाहती थीं। इस बारे में क्षेत्र में रहने वाले तीन युवकों से उन्होंने कहा था। तीनों बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचे और लड़का दिखाने के बहाने अपनी स्कार्पियो कार में बैठा लिया।

घर से कुछ दूर आते ही दो आरपितों ने उनसे अश्लीलता शुरू कर दी और फिर चलती कार में दुष्कर्म किया। आरोपित मेरठ में ही घुमाते रहे और देर रात मसूरी में एनएच-9 पर हाईवे किनारे लाकर छोड़ दिया। पीड़िता का मोबाइल भी आरोपितों की कार में रह गया। उन्होंने राहगीर के फोन से पुलिस को सूचना दी थी।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला अपना फोन नंबर नहीं बता पाई और उसके बयानों में भी विरोधाभास है। महिला नशीला पदार्थ देने को लेकर भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रही है। इसके बावजूद पुलिस छानबीन में जुटी है। आरोपितों की कार को ट्रेस करने के लिए एनएच-9 के आसपास और महिला के बताए रूट पर पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी। महिला का मेडिकल कराकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू है। महिला की बताई बातों का सत्यापन कर रहे हैं। जल्द मामले का पर्दाफाश करेंगे।

डॉ. ईरज राजा, एसपी देहात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.