Move to Jagran APP

मुरादनगर अंत्येष्टि स्थल हादसे का आरोपित ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार

Muradnagar Roof Collapse Incident एसपी देहात ने बताया कि मुरादनगर नगरपालिका की ईओ निहारिका चौहान जेई चंद्रपाल सिंह सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा सोमवार देर रात ठेकेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 09:54 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 06:42 AM (IST)
मुरादनगर अंत्येष्टि स्थल हादसे का आरोपित ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार
हादसे का आरोपित ठेकेदार अजय त्यागीः जागरण

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। मुरादनगर अंत्येष्टि स्थल हादसे का आरोपित ठेकेदार अजय त्यागी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रात साढ़े आठ बजे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अजय की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की थी। इसके साढ़े‌ तीन घंटे बाद पुलिस ने अजय को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अधिकारी उसकी गिरफ्तारी की जगह के बारे में नहीं बता रहे हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो अजय त्यागी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

इससे पहले उखलारसी अंत्येष्टि स्थल की गैलरी की छत गिरने के मामले में पुलिस ने रविवार रात को ही ईओ निहारिका चौहान, जेई चंद्रपाल सिंह व सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। उखलारसी हादसे में मृतक जयराम के बेटे ने ईओ निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई चंद्रपाल व सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धाराओं में रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस रात को ही सक्रिय हो गई। पुलिस ने उनकी तलाश में मुरादनगर नगरपालिका सहित अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

एसपी देहात ईरज राजा ने बताया कि मुरादनगर नगरपालिका की ईओ निहारिका चौहान, जेई चंद्रपाल सिंह, सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। छत गिरने की घटना के बाद से ही ठेकेदार परिवार सहित मकान का ताला लगाकर फरार हो गया था। अजय त्यागी और उसके परिवार के लोगों के मोबाइल भी बंद हैं। आसपास के लोगों को भी अजय त्यागी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर ठेकेदार को धर दबोचा।

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद: मुरादनगर अंत्येष्टि स्थल पर जांच टीम को मिले भ्रष्टाचार के सबूत, गोदाम व अन्य भवन सील

बता दें कि उखलारसी अंत्येष्टि स्थल की जो गैलरी गिरी है। उसे ठेकेदार अजय त्यागी ने बनाया था। 55 लाख की भारी भरकम रकम इसके लिए नगरपालिका ने जारी की थी। इसके अलावा अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण और शौचालय का ठेका भी अजय की फर्म को ही दिया गया था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.