Move to Jagran APP

गाजियाबाद में बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर फरार

थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि साजिद को किसने और किस लिए गोली मारी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। साजिद का उपचार चल रहा है। पुलिस ने उनसे फौरी तौर पर पूछताछ की है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 01:03 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 01:03 PM (IST)
गाजियाबाद में बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर फरार
सोमवार रात स्कूटी सवार कारोबारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

साहिबाबाद (गाजियाबाद), जागरण संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली 99 सोसायटी के पास सोमवार रात स्कूटी सवार कारोबारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। गंभीरावस्था में निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पसौंड़ा के रहने वाले 25 वर्षीय साजिद का लोनी में नल की टोलियां बनाने का कारोबार है।

prime article banner

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह लोनी से स्कूटी द्वारा घर आ रहे थे। रास्ते में दिल्ली 99 सोसायटी के सामने अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर तेजी से घर की ओर भागे। रास्ते में करीब एक किलोमीटर दूरी पर हिंडन एयरपोर्ट के पास खड़ी पुलिस को उन्होंने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने टीला मोड़ थाना को सूचित किया। उन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली उनके पेट में बाई ओर लगी है। टीला मोड़ थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

साजिद का उपचार चल रहा है। पुलिस ने उनसे फौरी तौर पर पूछताछ की है। वह घटना के कारणों की जानकारी नहीं दे पाए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि साजिद को किसने और किस लिए गोली मारी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.