Coronavirus Ghaziabad: जिले में कोरोना के 1034 एक्टिव केस, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल
जानें अपने जिले गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा में कोरोना वायरस को लेकर क्या स्थिति है। यहां पढ़ें हर अपडेट।
iगाजियाबाद, जेएनएन। कोरोना वयरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में आपको घबराने की नहीं बल्कि थोड़ा सतर्क होने की जरुरत है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या के बारे में पता होने के साथ ही आपको अपने आसपास के बारे में जानकारी होने बेहद जरुरी है। यहां पढ़ें गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का हाल।
Coronavirus Ghaziabad, Noida and Hapur Update
गाजियाबाद: शुक्रवार को 89 कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। अब तक कुल 4564 लोग ठीक हो गए है। सक्रिय मरीज 1034 रह गए हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को कुल 97 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें निजी लैबों के अलावा सरकारी लैबों की जांच रिपोर्ट भी शामिल हैं। संक्रमित आने वालों को राजेंद्र नगर,एसआरएम मोदीनगर और संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संतोष अस्पताल में तीन संक्रमितों को भर्ती कराया गया है। नए संक्रमितों में से करीब 11 लोग पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाते हुए होम क्वारंटाइन और जांच की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा 43 लोग को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। अब जिले में कुल 299 संक्रमित होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।
- नोएडा; अनलॉक-2 में 60180 वाहन चालकों ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन जागरण संवाददाता, नोएडा: कोरोना काल में सड़कों पर वाहन के साथ चलने की अनुमति मिलने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन भी बढ़ा है। यातायात पुलिस नियमों का पालन करा रही है। बावजूद वाहन चालक है कि मानने को तैयार नहीं। प्रतिमाह नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जिला नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है।
अनलॉक-2 (1 से 31 जुलाई) के बीच 60 हजार 180 वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, जो अनलॉक-1 के मुकाबले 6 फीसद अधिक है। वाहन चालकों ने 1 करोड़ 70 लाख 91 हजार 800 रुपये का शमन शुल्क भी जमा किया, जो कोरोना काल में सबसे सर्वाधिक है।