Move to Jagran APP

Coronavirus Noida: जिले में 102 मरीज स्वस्थ सक्रिय केस 759, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल

देश में कोरोना वायरस के मामले 16 लाख के पार पहुंच गए है। इसी के साथ जाने अपने जिले गाजियाबाद हापुड और नोएडा का हाल।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 07:55 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 07:55 AM (IST)
Coronavirus Noida: जिले में 102 मरीज स्वस्थ सक्रिय केस 759, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल
Coronavirus Noida: जिले में 102 मरीज स्वस्थ सक्रिय केस 759, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल

गाजियाबाद, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस के मामले अब 16 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं। लेकिन, देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस से ज्यादा कोरोना वायरस स ठीक होने वालों की संख्या है। इसी बीच जाने आपके आसपास कोरोना वायरस की क्या स्थिति है। यहां पढ़ें गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का हाल। 

prime article banner

Coronavirus Hapur, Noida and Ghaziabad Update

- गाजियाबाद : शुक्रवार को ठीक हुए 102 मरीजों को कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें 31 ऐसे हैं, जिन्हें दस दिन के भीतर बिना जांच किए ही छुट्टी मिल गई। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 759 रह गई है। अब तक कुल 4114 लोग ठीक हो गए है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को कुल 81 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें निजी लैब के अलावा सरकारी प्रयोगशालाओं की जांच रिपोर्ट के अलावा एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट भी शामिल हैं। संक्रमित पाए जाने वालों में राजेंद्र नगर, दिव्य ज्योति मोदीनगर और संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

- नोएडा : जिले में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को भी 133 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 66 मरीजों ने ²ढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली। इसी के साथ जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 5203 हो गई है। प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मौत के आंकड़ों में भी वृद्धि हुई है।

अधिकांश मरीजों में संक्रमण का कारण पता नहीं चल पा रहा है। शिविर आयोजित कर फ्लू के लक्षणों के आधार पर संदिग्धों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को मिले ताजा मामलों में भी अधिकांश की जांच फ्लू के लक्षणों के कारण ही हुई थी।

- हापुड़ जनपद के 17 और मरीजों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। वहीं छह और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शुक्रवार को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में से 17 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.