Coronavirus Ghaziabad: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, जानें गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ का हाल
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच जानें अपने जिले का हाल यहां पढ़ें गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा से जुड़ा अपडेट
नोएडा, जेएनएन। देश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच आपके लिए अपने आसपास की जानकारी होना बेहद जरुरी है। इसलिए आपको अपने जिले में कोरोना वायरस की क्या स्थिति है इसकी जानकारी होना बेहद जरुरी है। सबसे पहला तो आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।
Coronavirus, Ghaziabad, noida and hapur update
- नोएडा : जिले में सक्रिय मरीजों ने एक हजार का आंकड़ा पार कर दिया है। संक्रमण के पसारते पैर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ¨चता का कारण बनते जा रहे हैं। डॉक्टरों के अभाव में यहां कोविड अस्पताल चलाने में परेशानी हो रही है। यदि दो दिन और यहीं स्थिति रही तो जिला प्रशासन को सुरक्षित रखे गए बिस्तरों को भी शुरू करना पड़ेगा। शुक्रवार को 96 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले का कुल आंकड़ा 2569 हो गया है। वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरने वाला व्यक्ति सुतियाना गांव का रहने वाला एक ट्रांसपोर्टर था। पीड़ित का ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्राइवेट कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा था।
- हापुड़ जनपद में शुक्रवार को कोरोना के 14 और नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों में कोरोना की पुष्टि 1800 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में हुई है। कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इनमें चार मरीजों की पुष्टि सरकारी लैब और 10 मरीजों की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है, जबकि आठ मरीज और स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में अभी तक 670 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 526 मरीज अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लैब से शुक्रवार को 850 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इन रिपोर्ट में से चार मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से दो मरीज अच्छेजा और दो मरीज धौलाना निवासी हैं।
- शुक्रवार को दोबारा दादरी तहसील के दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद परिसर को दो दिन के लिए सील कर दिया गया। परिसर की सफाई व सैनिटाइज कराया जा रहा है। दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. संजीव सारस्वत ने बताया कि दोनों संक्रमित कर्मचारियों को जिम्स में भर्ती कराया गया है।