Coronavirus Ghaziabad: जिले में मिले कोरोना के 32 नए मामले, जानें नोएडा और हापुड़ का अपडेट
देश में तेजी से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच जाने अपने जिले का हाल यहां पढ़ें गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा का अपडेट।
नोएडा, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार और तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में आपके लिए अपने आस-पास में कोरोना को लेकर क्या स्थिति है इसकी जानकारी होना बेहद जरुरी है। तभी आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। यहां पढ़ें अपने जिले नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ से जुड़ा अपडेट।
Coronavirus Noida, Ghaziabad and Hapur Update
- मोदीनगर : गुरुवार को 33 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। सभी का उपचार निवाड़ी रोड स्थित दिव्य ज्योति कोविड-1 अस्पताल में चल रहा था। इसके साथ ही अब अस्पताल में कुल 130 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. कैलाशचंद ने बताया कि गुरुवार को 33 मरीजों की छुट्टी के साथ ही 32 नए मरीजों को भी भर्ती कराया गया है। सभी को अलग-अलग स्थानों से यहां पर लाया गया है। दस दिन के उपचार के बाद लोगों को यहां से छुट्टी दी जाती है। यदि किसी में इसके बाद भी लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो उसका उपचार बढ़ा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कुल 250 मरीजों के उपचार के लिए बेड की व्यवस्था है।
- नोएडा: सेक्टर-53 की मार्केट में फोनरवा की ओर से बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। फोनरवा पदाधिकारियों ने राहगीरों दुकानदारों, रेहड़ी वालों, रिक्शा व ऑटो चालकों को निश्शुल्कसेफ्टी मास्क वितरित किए। साथ ही प्रशासन की ओर से निर्देशों का पालन करने, शारीरिक दूरी रखने, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने, बार-बार साबुन से हाथ धोने व सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने के बारे में बताया गया। फोनरवा महासचिव केके जैन ने बताया कि शहर के अन्य सेक्टरों में भी इस तरह के अभियान के जरिए निवासियों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही एक दूसरे से दूर रहने, वर्क फ्रॉम होम करने और एक ही स्थान पर भीड़ नहीं बढ़ाने की सलाह दी जाएगी।
- हापुड़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को 11 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा 27 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। सभी मरीजों को होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। जनपद में अभी तक 961 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 743 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अन्य बीमारियों से पीड़ित था