LIVE Coronavirus Ghaziabad: कंटेंनमेंट जोन में छूट देने पर विचार कर रहा प्रशासन, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल
देश में कोरोना के मामले 3 लाख 50 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं। यहां पढ़े आपके जिले में कोरोना की क्या स्थिति है।
नोएडा, जेएनएन। भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 50 हजार से अधिक हो गए हैं। हालांकि, संक्रमित लोगों के ठीक होने में भी इजाफा हुआ है ऐसे में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। इसलिए आपको अपने आसपास में कोरोना से जुड़ी जानकारी होने बेहद जरुरी है। यहां पढ़े अपके जिले में कोरोना की क्या स्थिति है। यहां पढ़े गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा में कोरोना वायरस की क्या स्थिति है।
Coronavirus Ghaziabad, Hapur and Noida Update
- गाजियाबाद में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जिले में बनाए गए कंटेंटमेंट जोन में आने वाले समय में कुछ राहत मिल सकती है। कंटेंनमेंट जोन में छूट देने पर प्रशासन विचार कर रहा है। इस संबंध में प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी है। कंटेंनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स्थिति के हिसाब से संबंधित क्षेत्र में कुछ छूट मिलने की संभावना है। प्रशासन इन क्षेत्रों में कुछ गतिविधियों में राहत दे सकता है। इसके लिए मंथन किया जा रहा है। बता दें कि कोरोना संक्रमित अधिक मरीज मिलने के बाद जिले में 217 क्षेत्रों को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया था।
- ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के डॉक्टरों ने एक कोरोना संक्रमित महिला के शव को कब्रिस्तान भेजने के बजाय जिला अस्पताल भेज दिया। कागजी कार्रवाई पूरी होने तक शव तीन घंटे तक जिला अस्पताल में ही पड़ा रहा। इससे अन्य मरीजों में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने अब मामले की जांच कराने की बात कही है। सेक्टर-44 स्थित छलेरा गांव में रहने वाले एक स्वजन आरोप है कि तबीयत खराब होने पर 60 वर्षीय महिला को बीते शुक्रवार को शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने कोरोना संबंधित लक्षण मिलने पर उन्हें क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कर लिया।
- : नगर के तहसील रोड पर कोरोना की एक मरीज मिलने पर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। क्षेत्र को सील करने के साथ ही जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। करीब तीन दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर एक महिला को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।