Move to Jagran APP

गाजियाबाद पुलिस की लापरवाही से पति ने पत्नी को मारी गोली, मामले में नया मोड़

रोजपार्क शालीमार गार्डन में रहने वाले ट्रांसपोर्टर रिंकू ने शुक्रवार रात पत्नी काजल की सीने में गोली मार दी थी। उसके बाद खुद के सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। रिंकू द्वारा पत्नी को गोली मार कर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 02:25 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 02:25 PM (IST)
शालीमार गार्डन में ट्रांसपोर्टर रिंकू ने शुक्रवार रात पत्नी काजल की सीने में गोली मार दी थी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। रोजपार्क में ट्रांसपोर्टर रिंकू द्वारा पत्नी काजल को गोली मार कर खुद आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। काजल की ओर से साहिबाबाद थाना में दी गई शिकायत से पता चला है कि पुलिस की लापरवाही से घटना घटित हुई है।

loksabha election banner

रोजपार्क शालीमार गार्डन में रहने वाले ट्रांसपोर्टर रिंकू ने शुक्रवार रात पत्नी काजल की सीने में गोली मार दी थी। उसके बाद खुद के सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। घायल काजल का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनका आरोप है कि पति से विवाद चल रहा था। इस कारण वह बेटे के साथ बगल के अपने फ्लैट में रहती थीं। शुक्रवार की रात योजनाबद्ध तरीके से उनके पति ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुरालवाले उन्हें धमकियां दे रहे हैं। ससुरालवालों से उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने इसकी साहिबाबाद थाना में शिकायत दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे उजागर हुई पुलिस की लापरवाही :

काजल ने बताया कि 25 जून से उनका पति से झगड़ा चल रहा था। वह बेटे के साथ पति के बगल स्थित अपने निजी फ्लैट में रह रही हैं। उनका आरोप है कि विवाद के कारण पति ने कई बार उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। उन्होंने इसकी साहिबाबाद थाना, महिला थाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लिखित शिकायत की थी। इसका विवरण उनके पास है।

काजल ने बताया कि पति ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी, तो वह डर गई थीं। इस कारण उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से फुटेज ली है। पहले ही शिकायत कर पति से जान का खतरा बताया था, मगर पुलिस ने उसे संज्ञान नहीं लिया। पुलिस यदि शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की होती, तो शायद शुक्रवार रात में हुई घटना न घटित होती।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.