Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के पूर्व राजनीतिक सलाहकार फिर गिरफ्तार, लगे हैं कई गंभीर आरोप

एसपी सिटी प्रथम अभिषेक वर्मा ने बताया कि गैंगस्टर में केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपित शंभु प्रसाद सिंह फरार चल रहा था। शनिवार सुबह पुलिस ने कविनगर क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 08:20 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 08:20 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के पूर्व राजनीतिक सलाहकार फिर गिरफ्तार, लगे हैं कई गंभीर आरोप
गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में शंभू प्रसाद सिंह।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद वीके सिंह के पूर्व प्रतिनिधि और पूर्व राजनीति सलाहकार डॉ. एसपी सिंह (शंभू प्रसाद सिंह) को गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को एक बार गिरफ्तार किया है। एसपी सिंह को बीते साल थाना सिहानी गेट पुलिस ने चंदा के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

loksabha election banner

यहां पर बता दें कि शंभू प्रसाद सिंह को जमानत मिलने के बाद थाना कविनगर पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। एसपी सिटी प्रथम अभिषेक वर्मा ने बताया कि गैंगस्टर में केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। शनिवार सुबह पुलिस ने कविनगर क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बताया जा रहा है कि शंभू प्रसाद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने और फर्जीवाड़े की धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने पूर्व में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं से मंत्रालय में लगवाने के नाम पर गाड़ी लेकर हड़प ली थी। इसके अलावा उस पर प्रतिनिधि के पद से हटाए जाने के बाद भी एसपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री के लेटरहेड का दुरुपयोग कर क्षेत्रवासियों से अवैध वसूली करने का आरोप है। इतना ही नहीं भाजपा नेता से औद्योगिक संस्था में पद दिलाने के नाम पर पार्टी के लिए तीन लाख रुपये का चंदा लेने का भी आरोप है।

गौरतलब है कि शंभू प्रसाद सिंह के खिलाफ सबसे पहले मार्च-2019 में केंद्रीय मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी ने एसपी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिंह की बेटी आरुषि के खिलाफ भी मुकदमे से बचाने के लिए फुफेरे भाई पल्लव से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और पैसे न देने पर धमकी देने के आरोप में थाना कविनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें आरुषि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.