UP: गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर टॉली सवार 5 लोगों की मौत
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
By JP YadavEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 12:40 PM (IST)
गाजियाबाद [अनिल त्यागी]। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मुरादनगर में रात करीब 2:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग साहिबाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे और काम कर घर लौट रहे थे।
मृतकों के नाम चंदर (सहारनपुर), परवेश, बृजेश, अमित और कृष्ण निवासी सरधना मेरठ हैं, जबकि घायलों के नाम जॉनी राहुल बताए गए हैंl पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैl
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें