Move to Jagran APP

Farmers Protest: खोड़ावासियों के जी का जंजाल बना यूपी गेट पर चल रहा किसानों का धरना

Farmers Protest तीन कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर चल रहा धरना-प्रदर्शन खोड़ा के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने प्रदर्शनकारियों को यहां से उठाने की मांग की है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 01:06 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 06:28 PM (IST)
Farmers Protest: खोड़ावासियों के जी का जंजाल बना यूपी गेट पर चल रहा किसानों का धरना
धरनास्थल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहीद भगत सिंह की छवि को जीवंत करता कलाकार- अनिल बराल

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। तीन कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर चल रहा धरना-प्रदर्शन खोड़ा के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने प्रदर्शनकारियों को यहां से उठाने की मांग की है।

loksabha election banner

यूपी गेट पर धरना की वजह से दिल्ली जाने वाली सभी लेन बंद हैं। आने वाली सिर्फ एक लेन खुली है। इस वजह से हजारों वाहन चालक खोड़ा होकर दिल्ली जा रहे हैं। इससे यहां की सड़कें जाम रहती हैं। आलम यह है कि गलियों में से आटो और टेंपो गुजरते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। घंटों जाम लगा रहता है।

लोगों ने कहा कि धरना की वजह से वह सीधे दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। वैशाली व कौशांबी जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे समय व ईंधन दोनों बर्बाद हो रहा है। लोगों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को यहां से तत्काल हटाना चाहिए।

मंच पर हुआ नुक्कड़ नाटक

धरनास्थल के मंच पर बृहस्पतिवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहीद भगत सिंह की जीवनी पर आयोजित प्ले हुआ। इस नाटक को प्रदर्शनकारियों ने सराहा।

मंडियों पर होगा प्रदर्शन

तीन कृषि कानून के विरोध में आज यानी शुक्रवार को प्रदर्शनकारी जिले की मंडियों में प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के जगतार सिंह ने बताया कि आज सभी मंडियों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

राहगीर कर रहे शिकायत

काम से हर सुबह वसुंधरा जाता हूं। यूपी गेट होकर नहीं जा पा रहा हूं। पुश्ता रोड पर जाम लगा रहता है। घंटों उसमें फंसता हूं। इससे बहुत दिक्कत हो रही है।(-अनिल पांडेय, निवासी खोड़ा)

यूपी गेट से जाने वाले वाहन इन दिनों खोड़ा से जा रहे हैं। इससे बहुत परेशानी हो रही है। प्रशासन को प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाना चाहिए।

(-मनीष, निवासी खोड़ा)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.