Move to Jagran APP

देश में कश्मीर तक ही सिमटी आतंकी घटनाएं, 64 फीसद कम हुआ आतंकवाद: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद ही फैसला ले लिया गया था कि आतंकवाद का सफाया किया जाएगा। इसपर काम भी हुआ और आतंकवाद का काफी हद तक सफाया भी किया गया। इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 06:48 PM (IST)
देश में कश्मीर तक ही सिमटी आतंकी घटनाएं, 64 फीसद कम हुआ आतंकवाद: राजनाथ सिंह
शहीद मेजर मोहित शर्मा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान बोलते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

गाजियाबाद [आशुतोष गुप्ता]। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पिछले दो से तीन सालों में देश में 64 फीसद आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है। आतंकवाद के खात्मे के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही पूरे देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आतंकवादी घटनाएं कश्मीर तक सीमित हो गई है। कश्मीर से बाहर आतंकी घटनाओं पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। भारत का आतंकवाद पाकिस्तान प्रेरित है। आतंकवाद देश के लिए ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए भी नासूर बन चुका है।

prime article banner

राजनाथ सिंह बुधवार को साहिबाबाद राजेंद्र नगर स्थित करणगेट गोल चक्कर पर शहीद मेजर मोहित शर्मा की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। अनावरण के बाद वह आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का चार बार पड़ोसी देशों से युद्ध हुआ, इसमें जितने सैनिक शहीद हुए उनसे चार गुना अधिक सैनिक पिछले दो से ढाई दशक में आतंकी घटनाओं में शहीद हुए हैं। 2014 में केंद्र की मोदी सरकार बनने के बाद ही फैसला ले लिया गया था कि आतंकवाद का सफाया किया जाएगा। इसपर काम भी हुआ और आतंकवाद का काफी हद तक सफाया भी किया गया। इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 के साथ जो विशेष दर्जा प्राप्त था उसे समाप्त किया गया है। कश्मीर में पुलिस, सेना, पैरा मिल्ट्री फोर्स और इंटेलीजेंस ठीक से समन्व्य कर रही हैं, लड़ाई लड़ रही हैं, इसका ही नतीजा है कि आतंकवाद के खात्मे में कामयाबी मिल रही है। इसका पूरा श्रेय देश के जवानों को जाता है जो अपने जान की परवाह किए बिना देश की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन जवानों के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में ही नेशनल वॉर मेमोरियल की नींव रख दी थी।

इसका उद्देश्य था कि शहीद जवान हमेशा अजर अमर रहेें। यहां चार चक्र बनाए गए हैं, जिनमें अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र और रक्षा चक्र बनाए गए हैं। सभी देश वासियों को एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। जब भी देश में किसी भी देश की सेना का प्रमुख आता है तो वह नेशनल वॉर मेमोरियल में जरूर जाता है। देश के लिए शाहदत देने वालों को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा तो जवान करते हैं लेकिन उनके परिवारों के हितों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्हें कार्यक्रमों में सादर आमंत्रित करें और उनका सम्मान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK