Move to Jagran APP

साहिबाबाद के अर्थला में फांसी के फंदे पर लटका मिला दंपत्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

अर्थला में एक घर में दंपत्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक डेयरी संचालक थे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 01:16 PM (IST)
साहिबाबाद के अर्थला में फांसी के फंदे पर लटका मिला दंपत्ति का शव, आत्महत्या की आशंका
साहिबाबाद के अर्थला में फांसी के फंदे पर लटका मिला दंपत्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

साहिबाबाद (गाजियाबाद), जागरण संवाददाता। साहिबाबाद के अर्थला में एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को दंपत्ति का शव घर में फांसी पर लटका मिला। मृतक डेयरी संचालक थे। मृतक का नाम मंगत पाल (58 वर्ष) और महिला का नाम शीला (55 साल) बताया जा रहा है। 

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का बेटा योगेश सुबह साढ़े आठ बजे नोएडा ड्यूटी पर चला गया था। घर पर उनकी बेटी मधु और दो किराएदार परिवार सहित मौजूद थे। सुबह करीब 10 बजे मंगत पाल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मधु न्यूज पेपर लेकर आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो मंगत और उनकी पत्नी शीला का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। 

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

वहीं, नाहन गांव में रविवार शाम को ऑटो पार्क करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तरफ से छह राउंड फायिरंग की गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएचओ उमेश पंवार ने बताया कि नाहल गांव में मुस्तफा और कलुआ के बीच ऑटो पार्क करने को लेकर गाली-गलौज हो गई थी। इससे पहले भी दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। रविवार को विवाद ज्यादा बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की तरफ से छह राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। मौके पर जमा भीड़ अपने घरों की तरफ दौड़ पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.