Move to Jagran APP

9 PM for 9 minutes : कोरोना के खिलाफ जंग में गाजियाबाद के लोगों ने जलाया एकता का दीपक, देखें तस्वीरें

9 PM for 9 minutes Diwali प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गाजियाबाद के लाखों लोग रविवार रात एकजुट हुए। ठीक 9 बजे लोगों ने दीपक जलाए।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 09:31 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 10:01 PM (IST)
9 PM for 9 minutes : कोरोना के खिलाफ जंग में गाजियाबाद के लोगों ने जलाया एकता का दीपक, देखें तस्वीरें
9 PM for 9 minutes : कोरोना के खिलाफ जंग में गाजियाबाद के लोगों ने जलाया एकता का दीपक, देखें तस्वीरें

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। Fight against Coronavirus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गाजियाबाद के लाखों लोग रविवार रात एकजुट हुए और ठीक 9 बजे लाखों लोगों ने दीपक जलाए। इसके बाद अगले 9 मिनट तक लोगों ने दीयों, टॉर्च और मोबाइल फोन के फ्लैश ने एकता की रोशनी बिखेरी।

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार ठीक रात 9 बजे लोगों ने दीप जलाए, वहीं कुछ लोग टॉर्च की लाइट या मोबाइल फोन की लाइट से प्रकाश कर एकता के इस अभियान में शामिल हुए। इस अभियान में गाजियाबाद लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने भी पत्नी के साथ अपने आवास पर दीपक जलाए।

वहीं, शहर की एक सोसायटी में कुछ लोगों ने दीपक कुछ इस तरह डिजाइन करके जलाए गए, जिससे स्वास्तिक का प्रतीक बन गया। स्वास्तिक डिजाइन वाले इस दीपक को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पीएम मोदी के दीपक जलाने के आह्वान पर साहिबाबाद में कुछ लोगों ने पटाखे भी फोड़े। इसके साथ लोगों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। लोगों ने भ्रम में ऐसा किया। पीएम मोदी के इस अभियान का मकसद एकता का प्रदर्शन करना था, न कि जश्न मनाना।

हापुड़ में तहसील चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने दीपक जलाकर एकता का परिचय दिया।

इन जगहों पर जलाएं गए दीप

  1. क्रॉसिंग रिपब्लिक
  2. विजय नगर
  3. प्रताप विहार
  4. लाजपत नगर
  5. वसुंधरा 
  6. मोहन नगर
  7. शास्त्री नगर
  8. पटेल नगर
  9. नेहरू नगर
  10. गोविंद पुरम
  11. कर्पूरीपुरम
  12. वैशाली
  13. कौशांबी
  14. लोनी
  15. राकेश मार्ग
  16. बजरिया
  17. मॉडल टाउन
  18. सिहानी गेट
  19. घंटाघर
  20. गुरुद्वारा रोड
  21. नंदग्राम
  22. सेवानगर
  23. घूकना
  24. लोहिया नगर
  25. कविनगर
  26. राजनगर
  27. साहिबाबाद
  28. बृज विहार
  29. चंद्रनगर
  30. सूर्यनगर
  31. रामप्रस्थ
  32. इंदिरापुरम
  33. सिद्धार्थ विहार
  34. नीति खंड
  35. न्याय खंड
  36. शक्ति खंड
  37. मधुबन-बापूधाम
  38. हापुड़ तिराहा
  39. लाल कुआं
  40. लोनी

 यहां पर बता दें कि कोरोना वायरस चीन, ईराक, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, इटली और स्पेन समेत दुनिया के तकरीबन 200 देशों में 50,000 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। वहीं, 10 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं। वर्तमान में अमेरिका कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे पीड़ित है, वहां पर दो लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। वहीं, भारत में 3000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.