Big Boss: देश के कई इलाकों में उठी बिग बॉस को बंद करने की मांग, सलमान के खिलाफ प्रदर्शन
Big Boss अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने पुराना बस अड्डे पर टीवी शो बिग बॉस का विरोध किया। इस दौरान अभिनेता सलमान खान का पुतला फूंका गया।
गाजियाबाद, जेएनएन। Big Boss: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने पुराना बस अड्डे पर रविवार को टीवी शो बिग बॉस का विरोध किया। अभिनेता सलमान खान का पुतला फूंका। आरोप है कि इनके द्वारा होस्ट किए जा रहे टीवी शो बिग बॉस में अश्लीलता परोसी जा रही है। हिंदू संस्कृति का अपमान किया जा रहा है। इसलिए शो को बंद करने की मांग की है।
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव
महासभा के महामंत्री तरुण भारद्वाज ने कहा कि इस शो को देखने से बच्चों और बहनों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस शो को बंद किया जाए। जाये अन्यथा ब्राह्मण समाज पूरे देश मे अपनी अलग अलग इकाइयों के माध्यम से प्रदर्शन करेगा। विकास हिंदू ने कहा कि बिग बॉस में बेड शेयर कराया जा रहा है। ऐसा करके सांस्कृतिक सीमाओं को लांघा जा रहा है। इससे समाज पर बुरा असर पड़ेगा।
सूचना प्रसारण मंत्री से शो के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग
इधर कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भी बिग बॉस के खिलाफ आवाज बुलंद की है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर से टीवी शो के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीरियल में बेहद अश्लील और फूहड़पन दृश्य होने की बात कही। कैट ने कहा है कि इसे घरेलू माहौल में देखना बेहद ही मुश्किल है। यह शो देश के पारंपरिक सामजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की खिलाफ है यह इनकी धज्जियां उड़ा रहा है।
सोशल मीडिया पर भी हो रहा विरोध
बता दें कि इस बार शो की टाइमिंग भी आगे की कई गई है ताकि कुछ बोल्ड कंटेंट देकर टीआरपी को उठाया जा सके। इसी बोल्ड कंटेंट की वजह से लोग सोशल मीडिया पर भी इसके खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। ट्विटर पर इस शो के खिलाफ कुछ हैश टैग भी ट्रेंड करने लगे थे। लोग पीएमओ से इस मामले में तत्काल दखल देने की मांग कर रहा है।