Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की जिला पंचायत पद के लिए प्रत्याशियों की सूची

UP Panchayat Chunav 2021 भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी के ममेरे भाई अभिषेक त्यागी इस चुनाव में नहीं उतरेंगे। अभिषेक त्यागी का कहना है कि वह वार्ड-5 भोजपुर-मुरादनगर सीट के लिए तैयारी कर रहे थे। मगर यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 01:03 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 01:03 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की जिला पंचायत पद के लिए प्रत्याशियों की सूची
भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी के ममेरे भाई अभिषेक त्यागी इस चुनाव में नहीं उतरेंगे।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। UP Panchayat Chunav 2021:  बहुजन समाज पार्टी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के पद के प्रत्याशियों की सूची सबसे बाद में शुक्रवार रात को जारी की। जिला पंचायत पद के 14 में से 10 पद की लिस्ट जारी की है। बसपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन बृहस्पतिवार रात से ही जिले में हैं। उन्होंने सभी 14 सीट पर प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की, लेकिन 10 पद के प्रत्याशी ही जारी कर पाई।

loksabha election banner

अभिषेक त्यागी नहीं उतरेंगे मैदान में

भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी के ममेरे भाई अभिषेक त्यागी इस चुनाव में नहीं उतरेंगे। अभिषेक त्यागी का कहना है कि वह वार्ड-5 भोजपुर-मुरादनगर सीट के लिए तैयारी कर रहे थे। मगर यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई। बता दें कि पिता नरेश पाल त्यागी की हत्या में विधायक के सगे भाई गिरीश का नाम सामने के कुछ दिन बाद ही अभिषेक ने बसपा ज्वाइन कर ली थी। अभिषेक का कहना है कि अपने क्षेत्र में वह दूसरे उम्मीदवारों के लिए जन संपर्क करेंगे।

01 भोजपुर-1 अमरपाल चौधरी

02 भोजपुर-2 आशिका चौधरी

03 भोजपुर-3 अनिल कर्दम

04 भोजपुर-4 सुशीला कर्दम

05 भोजपुर-मुरादनगर शोकेंद्र चौधरी

06 मुरादनगर-2

07 मुरादनगर-3 शरद चौधरी

08 मुरादनगर-रजापुर प्रिया सिंह

09 रजापुर-2

10 रजापुर-3

11 रजापुर-4 देवेंद्री चौधरी

12 लोनी-1 रेनु मावी

13 लोनी-2

14 लोनी-3 रेनु त्यागी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.