गणित के कठिन गुणा-भाग को सेकेंडों में हल करने पर अतुल्य राज को मिला पुरस्कार
अबेकस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चे गणित के बड़े से बड़े अंकों का गुणा भाग चुटकी बजाते ही कर दे रहे थे जिससे वहां माैजूद लोग अचभिंत थे।
गाजियाबाद, ऑनलाइन डेस्क। SIP Academy की ओर से नोएडा एक्सपो सेंटर में एक एसआइपी अबेकस रीजनल कार्यक्रम (SIP Abacus Regional Prodigy) का आयोजन किया गया। इसमें इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी और दिल्ली के तमाम इलाकों में चल रही एकेडमी के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें हिस्सा लेने वाले बच्चों की आयु 6 से 12 साल की थी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चे गणित के बड़े से बड़े अंकों का गुणा भाग चुटकी बजाते ही करके बता रहे थे। ये बच्चे 3 से 11 मिनट के दौरान 280 का जोड़, घटाना और गुणा भाग के सवाल का जवाब कुछ ही सेकंड में दे रहे थे। इस कार्यक्रम में अतुल्य राज को पुरस्कार दिया गया। अतुल्य इंदिरापुरम की ब्रांच में पढ़ रहे हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमपी सिंह ने दिया बच्चों को पुरस्कार
एक्सपो सेंटर में हुए कार्यक्रम में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमपी सिंह ने बच्चों को पुरस्कार दिया और उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को इस तरह की शिक्षा का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने SIP Abacus के टीचरों की प्रशंसा करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
देश में हैं 800 केंद्र
SIP Abacus के पूरे देश में 800 केंद्र हैं, इन केंद्रो में लगभग 67 हजार 500 बच्चे पढ़ रहे हैं। इन सेंटरों में बच्चों की बुद्धि का विकास किया जाता है, इस तरह के सेंटरों में शिक्षा प्राप्त करने के बाद वो तेज गति से गुणा, भाग कर पाते हैं। नार्थ हेड राजेश चड्ढा ने कहा कि इससे बच्चों की कैलकुलेशन के साथ-साथ ध्यान लगाने और याद रखने की तकनीक में बढ़ोतरी होती है।