Move to Jagran APP

Mini LockDown in Ghaziabad: 55 घंटे के लिए गाजियाबाद में लागू हुआ लॉकडाउन, जानें, कब होगा खत्म

Mini LockDown in Ghaziabad 55 घंटे के इस मिनी लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को जिले में कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 03:37 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 07:45 AM (IST)
Mini LockDown in Ghaziabad:  55 घंटे के लिए गाजियाबाद में लागू हुआ लॉकडाउन, जानें, कब होगा खत्म
Mini LockDown in Ghaziabad: 55 घंटे के लिए गाजियाबाद में लागू हुआ लॉकडाउन, जानें, कब होगा खत्म

गाजियाबाद, ऑनलाइन डेस्क। Mini LockDown in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 55 घंटे का लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुआ, जो सोमवार सुबह 5 बजे खत्म होगा। 55 घंटे के इस मिनी लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को जिले में कई तरह के प्रतिबंध लागू हैं। इस दौरान सामान्य आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा, बिना वजह किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। शनिवार सुबह इसका असर भी नजर आ रहा है। शहरी इलाकों में लोग घरों से सिर्फ जरूरी काम के लिए ही निकले। वहीं, मिनी लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को जिला-प्रशासन द्वारा सफाई एवं स्वच्छता व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसमें शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारियों पर किसी तरह कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा। 

loksabha election banner

ये चीजें रहेंगी प्रतिबंधित

  • मिनी लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5.00 बजे तक लोगों को घरों से बेवजह निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
  • जरूरी काम होने पर बाहर निकले तो मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
  • सार्वजनिक स्थलों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

इन चीजों पर नहीं होगी रोक

  • 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक कारखाने चलते रहेंगे।
  • स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं सामान्य रहेंगी, इन पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
  • गाजियाबाद में सारे शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे।
  • शनिवार और रविवार को जरूरी सेवाओं से संबंधित दफ्तर खुले रहेंगे।
  • स्वास्थ्य कर्मी बिना रोक-टोक अपने कार्य कर सकेंगे।
  • शहरी व ग्रामीण इलाकों लगने वाले बाजार और गल्ला मंडी के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
  • रेलवे और राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का आवागमन सामान्य रहेगा।
  • ट्रेन से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम करेगा।
  • राज्यमार्गों पर पेट्रोल पंप और ढाबों के खुलने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
  • सब्जी व फलों की सभी मंडियां खुली रहेंगी।
  • जिले में सारे धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, यहां पर आने वालों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। मास्क लगाना सभी के लिए जरूरी होगा।

वहीं, लॉकडाउन शुरू होने से पहले शुक्रवार शाम गाजियाबाद में जगह-जगह लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों की अनदेखी की। जिला प्रशासन के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेगी। केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।

Weekend Mini LockDown in Noida: नोएडा में आज रात 10 बजे से होगा शुरू लॉकडाउन, पढ़िए- गाइडलाइन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.