जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों पर 239 नामांकन, सोमवार से प्रपत्रों की जांच, सात को चुनाव चिह्न का आवंटन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का समय खत्म हो गया है। दो दिन में जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों पर 239 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। प्रधान बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ने के लिए दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का समय रविवार को खत्म हो गया है। दो दिन में जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों पर 239 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ने के लिए दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। इनकी संख्या के बारे में जिला प्रशासन द्वारा रात आठ बजे तक स्थिति स्पष्ट की जाएगी। सोमवार से नामांकन के प्रपत्रों की जांच शुरू की जाएगी।
रविवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह विकास खंड लोनी पहुंचे। वहां उन्होंने नामांकन के लिए की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी की।
जिला पंचायत सदस्य - 14
प्रधान - 161
बीडीसी - 323
ग्राम पंचायत सदस्य - 2,141
मतदाताओं की संख्या
रजापुर - 1,48,338
भोजपुर - 1,70,864
मुरादनगर - 1,15,599
लोनी - 1,21,282
कुल - 5,56,083
जिला पंचायत सदस्य
वार्ड संख्या नामांकन की संख्या परिवार की संख्या
1 19 8,298
2 12 7,194
3 15 8,340
4 15 8,876
5 8 8,148
6 11 8,218
7 17 8,097
8 20 7,655
9 17 7,969
10 37 7,305
11 12 8,307
12 11 7,488
13 24 7,965
14 21 9,431
जिलाधिकारी का बयान
नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। जिला मुख्यालय और ब्लाक पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। अब नामांकन के प्रपत्रों की जांच की जाएगी। सात अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा । - अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी।