मनोज बने रोडवेज यूनियन के अध्यक्ष
कौशांबी रोडवेज डिपो में बृहस्पतिवार को यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन शाखा कौशांबी का चुनाव हुआ। चुनाव में मनोज कुमार ने जीत हासिल की। उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना गयाहै। शाखा के 430 में से 2
जासं, साहिबाबाद :कौशांबी रोडवेज डिपो में बृहस्पतिवार को यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन शाखा कौशांबी का चुनाव हुआ। चुनाव में मनोज कुमार ने जीत हासिल की। उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। शाखा के 430 में से 282 सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। मनोज कुमार को 157 वोट मिले। वहीं, उनके विपक्षी राजेंद्र प्रसाद को 125 मत हासिल किए। जीत के बाद मनोज कुमार को यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन शाखा कौशांबी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, इंद्रजीत को मंत्री और जगदीश रतूडी को निर्विरोध कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। इस दौरान केके शर्मा, राजेंद्र भाटी, मुकेश कुमार मौजूद रहे।