यूपी गेट नहीं आई ममता बनर्जी, सतर्क रही पुलिस
जागरण संवाददाता साहिबाबाद कृषि कानूनों के विरोधी में 28 नवंबर से यूपी गेट पर चल रहा ध
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कृषि कानूनों के विरोधी में 28 नवंबर से यूपी गेट पर चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। यहां बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आने की अटकलों को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। हालांकि वह यहां नहीं आई।
यूपी गेट पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में धरना चल रहा है। विधान सभा चुनाव के दौरान उन्होंने बंगाल में जाकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली आई थीं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह यहां आकर राकेश टिकैत से मुलाकात करेंगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार से ही यहां सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। शुक्रवार सुबह से ही यहां बम निरोधक दस्ता, खुफिया विभाग सतर्क रहा। सुबह नौ बजे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां डेरा जमा लिया। मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा मगर ममता बनर्जी यहां नहीं आई। राकेश टिकैत ने कहा कि ममता बनर्जी के यहां आने की सूचना उन्हें मीडियाकर्मियों से मिली थी। उन्होंने उन्हें यहां आने का न्यौता नहीं दिया था। न ही उनकी कोई बात हुई थी।