देखिए और सोचिए : तस्वीर बदलनी चाहिए
आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस है इस दिन हर साल बच्चों को मजदूरी करने से रोकने के लिए जागरु
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 09:58 PM (IST)
आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस है, इस दिन हर साल बच्चों को मजदूरी करने से रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाता है। अफसोस की बात कि यह अभियान एक दिन में सिमट कर रह जाता है। अगले दिन से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कई बच्चे इसी तरह स्कूल बैग की जगह झोला उठाकर सड़कों पर कूड़े में से जरूरत का सामान बीनने के लिए निकलते हैं। इनको कोई रोकता-टोकता नहीं है। ठंठ, गर्मी और बरसात हर मौसम में यह बच्चे इसी तरह काम करते हैं। जैसे वह शुक्रवार को गाजियाबाद के संजय नगर में नाले के अंदर से बोतल निकालते हुए नजर आए। अगर इन बच्चों को ऐसा करने से रोका जाए और खुले में कूड़ा न फेंका जाए तो तस्वीर बदल सकती है। इन बच्चों की पीठ पर स्कूल बैग आ सकता है।
फोटो : शाहनवाज अली
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें