Move to Jagran APP

नौ नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस

जागरण संवाददाता लिक रोड थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले नौ नामजद और सा

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:47 PM (IST)
नौ नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस

जागरण संवाददाता, लिक रोड : थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले नौ नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सभी आरोपित रात नौ बजे के बाद भीड़ लगाकर नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं।

loksabha election banner

पुलिस टीम शुक्रवार रात्रि गश्त करते हुए साहिबाबाद फल एवं सब्जी मंडी पहुंची। रात करीब 11 बजे एक दुकान पर आठ-10 लोग दिखे। उनमें से कुछ बिना मास्क के दिखे। शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुए व्यवसायिक गतिविधियां करते पाए गए। दुकान पर सैनिटाइजर व निर्धारित दूरी के लिए निशान भी नहीं मिले। इस पर पुलिस ने आढ़ती शाहिद कुरैशी, राजा कुरैशी, अनीश, अनस व सात अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की कार्रवाई की। वहीं, महाराजपुर में शुक्रवार रात सवा नौ बजे छोटी मस्जिद के पास भीड़ लगाकर खड़े साजिद, अख्तर, आगा, पप्पू व वाजिद अली के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.