भारत को जाने प्रतियोगिता का आयोजन किया
संवाद सहयोगी साहिबाबाद भारत विकास परिषद वसुंधरा संस्कार संस्था की ओर से क्षेत्र के स्कूलो
संवाद सहयोगी, साहिबाबाद : भारत विकास परिषद वसुंधरा संस्कार संस्था की ओर से क्षेत्र के स्कूलों में भारत को जाने आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 31 अक्टूबर तक यह प्रतियोगिता जारी रहेगी। संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र स्थित राम किशन इंस्टीट्यूट, एस एन पब्लिक स्कूल, राकवेल स्कूल, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल, पीएनएन मोहन पब्लिक स्कूल वसुंधरा और आम्रपाली ग्लोबल इंग्लिश स्कूल में वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। जल्द ही क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और अधिकतम अंक प्राप्त करने वालों बच्चे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अंत में देशव्यापी स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।