Move to Jagran APP

कटआउट: 27 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की: सुनील राय

नगर निगम की ओर से बुधवार को वसुंधरा व मोहन नगर जोन में प्रतिबंधित सामग्री मुक्त और पर्यावरण क्षतिपूर्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान वसुंधरा जोन में 25 और मोहन नगर में दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। जुर्माना वसूला गया। वसुंधरा जोन में दो सौ अवैध होर्डिंग व पोस्टर हटाए गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:08 AM (IST)
कटआउट: 27 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की: सुनील राय
कटआउट: 27 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की: सुनील राय

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नगर निगम की ओर से बुधवार को वसुंधरा व मोहन नगर जोन में प्रतिबंधित सामग्री मुक्त और पर्यावरण क्षतिपूर्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान वसुंधरा जोन में 25 और मोहन नगर में दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। जुर्माना वसूला गया। वसुंधरा जोन में दो सौ अवैध होर्डिंग व पोस्टर हटाए गए। -------

loksabha election banner

वसुंधरा जोन : वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय की अगुवाई में वसुंधरा व वैशाली में अभियान चला। सुनील राय ने बताया कि दुकानों व होटलों पर छापेमारी कर 25 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। इनका प्रयोग करने वालों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, तंदूर जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। गंदगी फैलाने वाले पर तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, बृज विहार व सूर्य नगर में अवैध तरीके से लगे दो सौ अवैध होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए गए। सुनील राय ने बताया कि लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

--------

मोहन नगर जोन : जोनल प्रभारी एसके गौतम की अगुवाई में मोहन नगर जोन में अभियान चला। इस दौरान टीम ने दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला। तंदूर जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.