Move to Jagran APP

समाधान पदयात्रा के चलते लगा जाम, परेशानी

जनसंख्या कानून पदयात्रा के दौरान लिक रोड यूपी गेट और महाराजपुर बार्डर पर पुलिस फोर्स सुबह से ही तैनात कर दी गई। वसुंधरा सेक्टर 16 लोग करीब साढ़े नौ बजे हजारों लोग पदयात्रा के लिए लिक रोड पर पहुंचे तो दिल्ली जाने वाली लेन पर जाम लग गया। यूपी गेट पर किसानों के बैठने पर भी जान लग गया। जाम के चलते डायवर्जन कर लोगों को निकाला गया। इस दौरान राहगीरों को परेशान हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:03 AM (IST)
समाधान पदयात्रा के चलते लगा जाम, परेशानी
समाधान पदयात्रा के चलते लगा जाम, परेशानी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : जनसंख्या कानून पदयात्रा के दौरान लिक रोड, यूपी गेट और महाराजपुर बार्डर पर पुलिस फोर्स सुबह से ही तैनात कर दी गई। वसुंधरा सेक्टर 16 लोग करीब साढ़े नौ बजे हजारों लोग पदयात्रा के लिए लिक रोड पर पहुंचे तो दिल्ली जाने वाली लेन पर जाम लग गया। यूपी गेट पर किसानों के बैठने पर भी जान लग गया। जाम के चलते डायवर्जन कर लोगों को निकाला गया। इस दौरान राहगीरों को परेशान हुई।

prime article banner

वसुंधरा सेक्टर 16 के सामने लिक रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पदयात्रा में शामिल लोग लिक रोड पर एक लेन में यूपी की ओर बढ़े तो पीछे रुके वाहन अन्य दो लेन से दिल्ली की ओर आगे बड़े। वहीं चौराहों पर यू-टर्न और लाल बत्ती पर वसुंधरा व वैशाली की ओर मुड़ने वाले वाहनों को मोहन नगर जाने वाली लेन पर रुकना पड़ा। इससे भी जाम की स्थिति बनी। करीब 11 बजे समाधान पदयात्रा यूपी गेट पर पहुंची। इस दौरान डाबर तिराहे से यूपी गेट जाने वाले वाहनों को कौशांबी बस डिपो की ओर डायवर्ट कर दिल्ली की ओर भेजा। इससे भी लोग परेशान हुए। यूपी गेट पर दिल्ली पुलिस ने पदयात्रा में लोगों के ट्रैक्टर को रोक लिया। इससे लोग यूपी गेट पर दिल्ली जाने वाली लेन पर बैठ गए।

बंद रहा यूपी गेट अंडरपास, फ्लाईओवर से निकले वाहन

यूपी गेट पर दिल्ली जाने वाली लेन पर लोगों के बैठने के बाद जाम लग गया। यूपी गेट फ्लाइओवर के नीचे से गुजरने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के ऊपर से गुजारा गया। इस दौरान यूपी गेट से लिक रोड पर मुड़ने वाले वाहनों को दिल्ली का चक्कर काटना पड़ा। वहीं, गाजीपुर मुर्गा पंडी चौराहे से मयूर विहार, खोड़ा, घड़ौली व अन्य जगहों को जाने वाले वाहनों को भी यूपी गेट फ्लाईओवर से गुजारा गया, जिससे लोग परेशान हुए। करीब दो घंटे बाद दोपहर पौने एक बजे लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

दिल्ली पुलिस ने लोगों को रोकने के कर रखी थी तैयारी

दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट और महाराजपुर बार्डर पर कड़ी सुरक्षा कर रखी थी। लोगों के ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली के पुलिसकर्मी समाधान पदयात्रा का जायजा लेने के लिए वसुंधरा तक पहुंचे। पदयात्रा पहले महाराजपुर बार्डर से दिल्ली में प्रवेश करनी थी, हालांकि बाद में रूट बदलाव किया। किसानों का एक लेन में चलने और शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा निकालने पर दिल्ली पुलिस का भी रुख लोगों के प्रति बदला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.