भारत विकास परिषद ने किया वेबिनार का आयोजन
जासं साहिबाबाद भारत विकास परिषद वसुंधरा शाखा द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 08:28 PM (IST)
जासं, साहिबाबाद: भारत विकास परिषद वसुंधरा शाखा द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सत्य की राह विषय पर डॉ. सूर्यदेव शास्त्री द्वारा व्याख्यान दिया गया।
डॉ. सूर्यदेव शास्त्री ने बताया कि सत्य की चुनौती भरी राह कुछ कठिन तो है परंतु स्थाई है। दूसरी ओर असत्य क्षणिक एवं अनेकों समस्याओं की जड़ है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री मनोज अवस्थी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने की। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंहल,अनिल भारद्वाज,क्षेत्रीय मंत्री,विनीत आर्य,रेणु बंसल सहित 50 से अधिक लोगों ने वेबिनार में हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें