भारत माता की मूर्ति का किया लोकार्पण
जागरण संवाददाता साहिबाबाद शालीमार गार्डन मेन में भारत माता चौक पर शुक्रवार को प्रदेश क
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
शालीमार गार्डन मेन में भारत माता चौक पर शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा और नोएडा के विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने भारत माता की मूर्ति का लोकार्पण किया। सभी ने कहा कि यह मूर्ति देश की एकता और अखंडता की प्रतीक है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि भारत माता चौक का निर्माण समाज को मार्गदर्शन एवम दिशा प्रदान करेगा। विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम और उत्साह पैदा होगा। साथ ही लोगों में देशभक्ति की भावना भी जगेगी। उन्होंने लोगों को भारत माता चौक के लिए शुभकामनाएं दी। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने लोगों से कोरोना वायरस से फैली इस वैश्विक महामारी में जागरूक व सतर्क रहकर भारत माता के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा का निर्वाहन करने की अपील की। विधायक सुनील शर्मा ने भारत माता चौक शिलान्यास के लिए पार्षद सरदार सिंह भाटी व अन्य को धन्यवाद दिया। शिलान्यास के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं वतन, देवेंद्र,भानू, अजय, बृजपाल तेवतिया, मानसिंह गोस्वामी, रवि भाटी, कालीचरण पहलवान, तेजपाल राणा, अर्चना सिंह, पवन रेड्डी, विनोद कसाना, शिव कुमार राघव, कैलाश यादव व अन्य मौजूद रहे।