Move to Jagran APP

वसुंधरा में भाजपाइयों ने डाउनलोड करवाया नमो एप

भारतीय जनता पार्टी ने मोदी लाइव संवाद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार करना शुरू कर दिया है। वसुंधरा सेक्टर 16 स्थित क्रिस्टल पैलेस होटल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड भी कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:05 PM (IST)
वसुंधरा में भाजपाइयों ने डाउनलोड करवाया नमो एप
वसुंधरा में भाजपाइयों ने डाउनलोड करवाया नमो एप

जागरण संवाददाता, वसुंधरा : भारतीय जनता पार्टी ने मोदी लाइव संवाद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार करना शुरू कर दिया है। वसुंधरा सेक्टर 16 स्थित क्रिस्टल पैलेस होटल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड भी कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष जावेद मलिक, जय प्रकाश जेपी दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा और सह संयोजक प्रशांत गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही एप के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से संवाद की तकनीकी जानकारी भी दी गई। इस दौरान अरुण जैन, सलाउद्दीन सैफी, शादाब त्यागी, डा. अरुण गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, जाकिर मलिक, नवीन सिन्हा, नमो एप इंचार्ज मनोज गोयल, रोहित चहल और अर¨वद गर्ग आदि मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.