Move to Jagran APP

वीरबल पुलिस चौकी के पास चल रहा था हुक्काबार

जागरण संवाददाता खोड़ा वीरबल पुलिस चौकी के पास कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार का

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 07:13 PM (IST)
वीरबल पुलिस चौकी के पास चल रहा था हुक्काबार
वीरबल पुलिस चौकी के पास चल रहा था हुक्काबार

जागरण संवाददाता, खोड़ा : वीरबल पुलिस चौकी के पास कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने संचालक साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। चौकी के पास हुक्काबार का संचालन होने से स्थानीय पुलिस कठघरे में है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक खोड़ा थाना की वीरबल पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर न्यू अजंता पार्क में बाबा कैफे है। उसमें हुक्काबार का संचालन होता है। इसकी कई बार लोगों ने पुलिस चौकी में शिकायत की। पुलिसकर्मियों ने उसे संज्ञान नहीं लिया। मामले की पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत हुई। मामला ऊपर तक पहुंचने पर थाना पुलिस की नींद टूटी। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार कुशवाहा ने सोमवार को अपनी टीम के साथ कैफे में छापा मारा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग खासकर युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस को देखकर लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से हुक्का बरामद किया। कैफे संचालक पीर वाली गली हयातनगर के साहिल के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल : वीरबल पुलिस चौकी के पास बाबा कैफे, कौशांबी थाना से चंद कदम की दूरी पर द बंग बंग बार एंड कैफे और लिकर हाउस, इंदिरापुरम थाना के पास मुख्य सड़क पर वसुंधरा सेक्टर-15, प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी व अटल चौक चेकपोस्ट के बीच में वसुंधरा सेक्टर-15, अभय खंड पुलिस चेकपोस्ट शुक्र बाजार चौक के पास न्याय खंड-तीन, न्याय-दो में हुक्काबार चलते हैं। इन सभी हुक्काबार की स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। साक्ष्य के रूप में वीडियो और फोटो भी दे रहे हैं। तमाम लोग तो पुलिस की मिलीभगत तक का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों को ट्वीट भी कर रहे हैं। बावजूद इसके इन पर अंकुश नहीं लग रहा है। इससे इन सभी स्थानों की पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.