Move to Jagran APP

कौशांबी थाने के पास चल रहा हुक्काबार

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कौशांबी थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एंजल माल के द बंग बंग

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:28 PM (IST)
कौशांबी थाने के पास चल रहा हुक्काबार
कौशांबी थाने के पास चल रहा हुक्काबार

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: कौशांबी थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एंजल माल के द बंग बंग बार एंड कैफे की आड़ में हुक्काबार चल रहा है। इसकी पुलिस महानिदेशक सहित आलाधिकारियों से शिकायत हुई है। बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय पुलिस कठघरे में खड़ी है। एडवोकेट तरुण भारद्वाज नामक ट्विटर हैंडल से शनिवार रात पुलिस महानिदेशक व अन्य पुलिस अधिकारियों को एक ट्वीट किया गया है। उसके साथ एक वीडियो व संदेश पोस्ट है। वीडियो में एक मेज पर शराब और हुक्का दिख रहा है। दो युवक हुक्का गुड़गुड़ा रहे हैं। आतिशबाजी की जा रही है। कोई भी मास्क नहीं पहने हैं। इस वीडियो को द बंग बंग बार एंड कैफे का बताया गया है। उसके साथ लिखा गया है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अवैध धंधा बंद नहीं हो रहा है। युवाओं को नशे की लत लगाई जा रही है। विजय भारद्वाज नामक ट्विटर हैंडल से उसे रिट्वीट करके लिखा गया है कि नशा युवा पीढ़ी को अंधकार में ले जा रहा है। लिकर हाउस नाम से भी हुक्काबार चल रहा है। इन्हें बंद कराना चाहिए। पुलिस के दावे की पोल खुली : द बंग बंग बार एंड कैफे में नियमों को दरकिनार करके रात तीन बजे तक क्रिसमस पार्टी आयोजित हुई थी। उसमें भी हुक्का पिलाया गया था। मामले में मजिस्ट्रेट ने कौशांबी थाना पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी थी। पुलिस ने बाद में दावा किया था कि इसे बंद करा दिया गया है। क्षेत्र में हुक्काबार नहीं चल रहा है। अब यह नया वीडियो सामने आया है। इससे पुलिस के दावों की पोल खुल गई है। इंदिरापुरम थाना के पास भी चल रहा हुक्काबार : स्थानीय निवासियों का कहना है कि वसुंधरा सेक्टर-10 में इंदिरापुरम थाने से चंद कदम की दूरी पर, वसुंधरा सेक्टर-15 में प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी के पास और शुक्र बाजार चौक, अभय खंड में हुक्काबार चल रहा है। इसकी भी तमाम बार पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने उसे संज्ञान नहीं लिया। शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में पता चलेगा कि वीडियो कब का है। उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

- ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.