बुजुर्गो की मदद को सामने आईं महिलाएं
वृद्धाश्रम को दिया सामानवृद्धाश्रम को दिया सामानवृद्धाश्रम को दिया सामानवृद्धाश्रम को दिया सामानवृद्धाश्रम को दिया सामानवृद्धाश्रम को दिया सामान
जागरण संवाददाता, वसुंधरा :
लायनेस क्लब इंदिरापुरम वैभवी की महिलाएं आंगन और आंचल ट्रस्ट द्वारा संचालित सिदोरी देवी पर्वतीय वृद्धालय वसुंधरा सेक्टर-2बी में रहने वाले बुजुर्गो की सहायता के लिए आगे आई हैं। क्लब की ओर से 15 दिनों का राशन, दवाइयां, मिठाइयां, बिस्कुट, साड़ी, शॉल व सामान रखने के लिए बर्तन भेंट किए गए। इसी के साथ एक वाटर प्यूरीफायर भी दिया गया। लायनेस क्लब इंदिरापुरम वैभवी के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। वृद्धालय की संचालिका रेणुका ने बताया कि लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से बुजुर्गों का जीवन आसान हो रहा है। उन्होंने अन्य लोगों से भी समाज के काम में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान ट्रस्ट की संरक्षक सुदर्शना देवी ने सहयोग के लिए संस्था का धन्यवाद किया।