शहीदों की आत्मा की शांति के लिए किया हवन
संवाद सहयोगी लोनी हिदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने ब्रज विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में
संवाद सहयोगी, लोनी: हिदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने ब्रज विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार सुबह हवन कर सीमा पर शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कॉलोनी के लोग भी मौजूद रहे। हिदू रक्षा दल के जिला देहात संयोजक सुमित सूद ने बताया कि देश के सैनिकों ने सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। चीन की कायराना हरकत से देश के लोग दुखी है। सुबह करीब आठ बजे संगठन के पदाधिकारी और कॉलोनी के लोग दुर्गा मंदिर पर एकत्र हुए। जहां सबने सामूहिक रूप से देश पर शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, संजीव जांगला, स्वराज सिंह, सुरेश कुमार, सुभाष अरोड़ा, मनीष मित्तल, अविनाष, दिनेष, विनोद, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।