Move to Jagran APP

भागीदारी के साथ आधी आबादी ने निभाई जिम्मेदारी

आशुतोष गुप्ता साहिबाबाद यूपी गेट पर सोमवार का दिन महिला संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 09:24 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:24 PM (IST)
भागीदारी के साथ आधी आबादी ने निभाई जिम्मेदारी
भागीदारी के साथ आधी आबादी ने निभाई जिम्मेदारी

आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद: यूपी गेट पर सोमवार का दिन महिला संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान आधी आबादी ने यूपी गेट पर आंदोलन की कमान संभालते हुए मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान महिलाओं ने आंदोलन में भागीदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी बखूबी किया। महिलाओं ने आंदोलन स्थल पर कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्क लगाए और हाथों को सैनिटाइज करती रहीं। आंदोलन स्थल पर महिलाएं पहले से ही मास्क लगाकर पहुंची और अपने साथ सैनिटाइजर लेकर आई। जबकि पिछले लंबे समय से चल रहे इस किसान आंदोलन में पुरुष किसान कोविड-19 प्रोटोकाल की धाज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिकांश किसान न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में किसान आंदोलन में संक्रमण फैलने का अंदेशा लगातार बढ़ा हुआ है।

loksabha election banner

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान यूपी गेट पर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन में बुजुर्ग, किसान, महिला, बच्चे सभी लोग आ रहे हैं। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए महिलाएं सजग हैं लेकिन किसान (पुरुष) कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को किसान आंदोलन में मंच की कमान महिलाओं को सौंपी गई। इस दौरान महिलाओं ने न केवल आंदोलन की कमान संभाली बल्कि कोरोना के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी भी निभाई। महिलाएं आंदोलन स्थल पर अपने साथ सैनिटाइजर लेकर और मास्क लगाकर पहुंचीं जबकि पुरुष किसान मास्क लगाए दिखाई नहीं दिए।

बच्चों के साथ आई महिलाएं: आंदोलन स्थल पर सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचीं। इस दौरान वह अपने आंचल में बच्चों को ढककर उन्हें सर्दी से बचा रही थीं।

आंदोलन में महिला बुन रही स्वेटर: सोमवार को कई प्रदेशों से बड़ी संख्या में महिलाएं आंदोलन स्थल पर पहुंचीं। कुछ महिलाओं ने मंच संभाला को अधिकांश महिलाओं ने मंच के बाहर डेरा डाल लिया। कई महिलाएं आंदोलन स्थल पर स्वेटर बुनती हुई नजर आई। आंदोलन में आई एक महिला तिरंगे के रंग में स्वेटर बुनती हुई दिखाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.