देश में दूसरा सबसे प्रदूषित रहा जिला
जागरण संवाददाता साहिबाबाद गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को गा
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को गाजियाबाद देश में ग्रेटर नोएडा के बाद दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 388 दर्ज किया गया। वहीं, सर्द हवाओं से ठंड भी बढ़ गई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े देखे तो ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 398 रहा। गाजियाबाद का एक्यूआइ 388 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को गाजियाबाद का एक्यूआइ 324 दर्ज किया गया था। गाजियाबाद में सड़कों से धूल उड़ रही है। कूड़ा जलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज हवा चलने या बारिश होने पर ही प्रदूषण के स्तर में गिरावट आ सकती है।
छह डिग्री रहा न्यूनतम तापमान: गाजियाबाद बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। साहिबाबाद में सुबह हल्की बूंदाबादी भी हुई। 13.7 किमी की रफ्तार से चली हवाओं से सर्दी बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। देश में प्रदूषित शहरों की सूची:
शहर एक्यूआइ
ग्रेटर नोएडा - 398
गाजियाबाद - 388
फरीदाबाद - 367
बुलंदशहर - 343
दिल्ली - 354
(नोट : एक्यूआइ की 50 से 100 तक सामान्य स्थिति मानी जाती है। )