नागरिकों को मूल सुविधाएं देने में गाजियाबाद नगर निगम देश में अव्वल
जासं गाजियाबाद मिनिस्ट्री आफ हाउसिग एंड अर्बन अफेयर्स भारत सरकार की ओर से जारी रिपोट
जासं, गाजियाबाद: मिनिस्ट्री आफ हाउसिग एंड अर्बन अफेयर्स, भारत सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट में गाजियाबाद नगर निगम सेवाएं मुहैया करवाने में देश में अव्वल है। नगर निगम द्वारा मुहैया कराई जा रही सेवाओं को देने में इंदौर भी गाजियाबाद से पांच अंक पीछे हैं।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिनिस्ट्री आफ हाउसिग एंड अर्बन अफेयर्स, भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट दो श्रेणी में है। इनमें से पहली श्रेणी ईज आफ लिविग है, जिसके तहत देख जाता है कि नगर निगम का क्षेत्र लोगों के रहने के लिए कैसा है। जिसमें 14 बिदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इनमें नगर निगम के साथ पुलिस, विद्युत निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग के कार्य भी शामिल होते हैं। जिसमें गाजियाबाद देश में 30वें स्थान पर है।
दूसरी श्रेणी म्यूनिसिपल कारपोरेशन यानी नगर निगम की परफार्मेस है। म्युनिसिपल परफार्मेस का मुख्य कार्य नागरिकों से लिए जा रहे टैक्स के बदले सेवाएं देना होता है। जिसमें मूलभूत सुविधाएं जैसे कि सफाई व्यवस्था, पानी, पथ प्रकाश, सड़क की मरम्मत आदि की सुविधा मुहैया कराने की स्थिति देखी जाती है। इस श्रेणी में गाजियाबाद नगर निगम देश में अव्वल है। ऐसे आया सुधार: नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त ने कार्यभार संभालने के बाद महापौर आशा शर्मा के साथ मिलकर लोगों को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मुहैया कराने पर जोर दिया। इसके तहत लोगों की शिकायत का निस्तारण के लिए नगर निगम में एक काल सेंटर खोला गया, जिसमें शिकायत करने पर 48 से 72 घंटे के अंदर समस्या का समाधान कराया जाता है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शहरियों से लगातार संपर्क किया। शहर के सुधार के लिए प्रयास करने वाले 100 लोगों की एक टीम बनाई, जिसे टीम-100 नाम दिया गया। उनसे लगातार फीडबैक लेकर सुधार के कार्य किए गए। प्रत्येक वार्ड में जन-चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराया। स्ट्रीट लाइटों को सही करवाकर सड़कों से अंधेरा दूर किया। इन परिवर्तन के कारण रैंकिग में सुधार हुआ है।