मोरटा में जल्द शुरू होगा कूड़े से खाद बनाने का कार्य
जासं गाजियाबाद मोरटा में जल्द ही कूड़े से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा। नगर निगम ने लैंड
जासं, गाजियाबाद: मोरटा में जल्द ही कूड़े से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा। नगर निगम ने लैंडफिल साइट पर स्थापित की गई मशीन के संचालन के लिए बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये का चेक विद्युत निगम को सौंप दिया है। वहां पर विद्युत निगम द्वारा विद्युत लाइन पहुंचाने का कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।
नगर निगम के प्रकाश विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि करीब पांच माह पहले मोरटा स्थिल लैंडफिल साइट पर कचरा निस्तारण मशीन लगाई गई है। इस मशीन के जरिये कूड़े से खाद तैयार की जाएगी। लैंडफिल साइट तक विद्युत कनेक्शन न होने के कारण मशीन चलाने में दिक्कत आ रही थी। विद्युत निगम को लैंडफिल साइट तक विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली के खंभे और लाइन ले जाने के लिए 11 लाख रुपये दिए गए हैं। जल्द ही वहां पर खाद बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। शहर में रोजाना 1500 टन कूड़ा निकलता है। यह कूड़ा मोरटा में लैंडफिल साइट पर ले जाया जाता है, कूड़े का निस्तारण न होने के कारण वहां पर कूड़े का पहाड़ खड़ा हो रहा था।