गणपति अथर्वशीर्ष पाठ से दूर होंगे विघ्न: राजेंद्र प्रसाद पांडेय
जागरण संवाददाता साहिबाबाद कोरोना वायरस से फैली महामारी के विघ्न विकार दूर करने के
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
कोरोना वायरस से फैली महामारी के विघ्न विकार दूर करने के लिए कौशांबी के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में गणपति अथर्वशीर्ष पाठ किया जा रहा है। पंडित राजेंद्र प्रसाद पांडेय के मुताबिक हर व्यक्ति को अथर्वशीर्ष पाठ का जाप करना चाहिए। इससे कष्ट दूर होते हैं। कोरोना काल में हर व्यक्ति गणेश मंत्र या अथर्वशीष पाठ का जाप करें।
साहिबाबाद के डीएलएफ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि कॉलोनी में ज्यादातर लोगों ने अपने अपने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की है। लोग सुबह शाम घर पर ही पूजा पाठ कर रहे हैं। वहीं, शिप्रा सनसिटी निवासी विदा चावरे ने बताया कि सोसायटी के मंदिर में डेढ़ दिन के लिए गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई थी। रविवार शाम को मूर्ति विसर्जन कर दिया गया। इंदिरापुरम की एसपीएस सोसायटी की रहने वाली मालती चौकसे ने बताया कि ज्यादातर लोग अपने घर में ही गणपति बप्पा की पूजा कर रहे हैं। इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं आयोजित किया गया है। न्याय खंड एक निवासी प्रमोद तिवारी ने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की है। आसपास के लोगों के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूजा करते हैं। ट्रांस हिडन में कई श्रद्धालुओं ने सोमवार को भी गणपति बप्पा मोरया के उद्घोषों के साथ अर्थला विसर्जन स्थल व हिडन नहर में मूर्तियां विसर्जित कीं। रोजाना सुबह-शाम भगवान गणपति का मंत्र ओम गं गणपतये नम: या गणपति अथर्वशीर्ष पाठ करें। गणपति अथर्वशीर्ष याद नहीं है तो मोबाइल में चलाकर गजानन का ध्यान करें। इससे सभी कष्ट दूर होंगे।
- राजेंद्र प्रसाद पांडेय, प्रधान पुजारी, प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी