Move to Jagran APP

खुद को कोरोना पॉजिटिव बता तोड़ा रिश्ता

जासं गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन के एक व्यक्ति ने खुद को कोरोना पॉजिटिव बताकर शादी से

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 08:23 PM (IST)
खुद को कोरोना पॉजिटिव बता तोड़ा रिश्ता
खुद को कोरोना पॉजिटिव बता तोड़ा रिश्ता

जासं, गाजियाबाद :

loksabha election banner

राजनगर एक्सटेंशन के एक व्यक्ति ने खुद को कोरोना पॉजिटिव बताकर शादी से चार दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपित ने दहेज में 22 लाख रुपये नहीं मिलने पर शादी से इन्कार किया है। यह रिश्ता ऑनलाइन एक वेबसाइट के जरिए तय हुआ था। महिला ने आरोपित के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नंदग्राम निवासी महिला के पति की छह साल पहले मौत हो गई थी। मौत के बाद उसकी संपत्ति में उसे 22 लाख रुपये मिले थे। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अब अपने पिता और भाई के साथ रहती है। उसने दूसरी शादी करने के लिए एक वेबसाइट पर रजिट्रेशन किया था। नवंबर 2019 में उसका रिश्ता राजनगर एक्सटेंशन निवासी व्यक्ति के साथ हो गया। व्यक्ति के दो बच्चे हैं और वह दिल्ली स्थित सरकारी विभाग में नौकरी करता है। 27 जून को दोनों की शादी होनी थी। दोनों ने अपनी पहली शादी के बारे में एक दूसरे को बता दिया था। वह उसके पहले पति के घर पहुंच गया और 22 लाख रुपये के बारे में छानबीन की। इसके बाद उसने शादी से पहले दहेज में 22 लाख रुपये की मांग की। मगर उसने दहेज देने से इन्कार कर दिया है। जब शादी के चार दिन रह गए तो उसने उसके पास फोन कर बताया कि उसे कोरोना हो गया। जिस वजह से वह शादी नहीं कर सकता है। यह सुनकर उसके उसके होश उड़ गए। मगर उसने कोरोना की रिपोर्ट नहीं दिखाई। इसके बाद उसे शक हो गया है कि वह 22 लाख रुपये नहीं मिलने पर शादी नहीं करने का बहाना बना रहा है। महिला ने बताया कि आरोपित के बेटे ने भी उसके साथ बदसूलकी की है। मैसेज कर गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर 30 जून को सिहानी गेट थाने में उनके बीच समझौता हो गया था। समझौते के बाद भी आरोपित के बेटे ने उनके साथ पुलिस की मौजूदगी में अभद्रता की।

---

दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

दलीप सिंह बिष्ट, एसएचओ, थाना सिहानी गेट

---

हसीन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.