Move to Jagran APP

सूर्य नगर में आ रहा गंदा पानी, किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी इंदिरापुरम सूर्य नगर में गंदा पानी आने से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 08:23 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 08:23 PM (IST)
सूर्य नगर में आ रहा गंदा पानी, किया प्रदर्शन
सूर्य नगर में आ रहा गंदा पानी, किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, इंदिरापुरम : सूर्य नगर में गंदा पानी आने से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। मंगलवार को गुस्साए लोगों ने सूर्य पार्क में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग की।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ए-ब्लाक सूर्य नगर कालोनी के लोग पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि तीन माह से दूषित पेयजल मिल रहा है। नल खोलते ही पूरे घर में दुर्गध फैल जाती है। दुर्गध के कारण सांस लेने में भी परेशानी होती है। नगर निगम अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री पोर्टल, मेयर आदि से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर पार्क में धरना देने की बात कही है। इस दौरान अनिल भारद्वाज, राजाराम गुप्ता, कंसाल, हेम शर्मा, अनिल गुप्ता, तलवार, रजनी महाजन, सीमा चौहान आदि मौजूद रहे। अक्सर दूषित, दुर्गध युक्त पानी आने की समस्या होती थी। शिकायत के बाद समस्या का समाधान हो जाता था। इस बार तीन माह से लगातार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। लेकिन अधिकारी समस्या पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं। - जैनेंद्र चौहान कुछ घरों में केवल नगर निगम की सप्लाई से पानी आता है। दूषित, दुर्गध युक्त पानी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द दूषित पानी की सप्लाई नहीं रोकी गई तो लोगों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। - रजनी महाजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.