एक्सक्लूसिव शोरूम पर कंपनी कर रही फोकस : ऋषि कजारिया
शहर के नेहरूनगर में कजारिया इटरनिटी वर्ल्ड टाइल्स के एक्सक्लूसिव शोरूम केशव टाइल्स का शुभारंभ कजारिया सेरामिक्स के प्रबंध निदेशक ऋषि कजारिया ने किया। उन्होंने कहा कंपनी एक्सक्लूसिव शोरूम पर फोकस कर रही है। कजारिया देश की नंबर वन और दुनिया में नौंवे नंबर पर है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शहर के नेहरूनगर में कजारिया इटरनिटी वर्ल्ड टाइल्स के एक्सक्लूसिव शोरूम केशव टाइल्स का शुभारंभ कजारिया सेरामिक्स के प्रबंध निदेशक ऋषि कजारिया ने किया। उन्होंने कहा कंपनी एक्सक्लूसिव शोरूम पर फोकस कर रही है। कजारिया देश की नंबर वन और दुनिया में नौवें नंबर पर है।
उन्होंने कहा कि हम 2020 तक अपना कारोबार दो गुना करने के साथ ही स्नान एवं स्वच्छता क्षेत्र के बाजार में अग्रणी बने रहने का है। देश ही नहीं हमारी कंपनी की टाइल्स की डिमांड विदेशी बाजार में भी हैं। कजारिया अमेरिका, यूएई, कनाडा, स्पेन, आस्ट्रेलिया, ताइवान समेत 35 देशों में ग्लेज विट्रीफाइड टाइल्स का निर्यात करती है। इंडिया नेटवर्क, प्रोडक्शन और रेंज के साथ ही ग्राहकों के भरोसे में कंपनी नंबर एक पर कायम है। एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने का मकसद एक छत के नीचे ग्राहकों को टाइल्स की पूरी रेंज मुहैया कराना है। इस मौके पर कंपनी के सीओओ ग्लेज विट्रीफाइड टाइल्स पंकज सेठी के साथ ही केशव टाइल्स कजारिया एक्सक्लूसिव शोरूम ऑनर राघव बागला व शौर्य सिंघल मौजूद रहे।