स्कूल प्रबंधक पर की फायरिग, रिपोर्ट दर्ज
संवाद सहयोगी लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की परमहंस विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह पड़ोसी न
संवाद सहयोगी, लोनी : बॉर्डर थाना क्षेत्र की परमहंस विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह पड़ोसी ने स्कूल प्रबंधक पर फायरिग कर दी। पीड़ित ने आरोपित दंपती और उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
परमहंस विहार कॉलोनी में शोभाराम सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका कॉलोनी में बाबा मोहनराम पब्लिक स्कूल के नाम से स्कूल है। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह घर पर बैठे थे। तभी कालोनी निवासी सत्ते अपने बेटे प्रीत के साथ पिस्टल लेकर उनके घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगे। कुछ देर बाद सत्ते की पत्नी अनिता भी तमंचा लेकर वहां पहुंची। सत्ते ने उनपर पिस्टल से फायरिग कर दी। गोली उनके पास से निकल गई। वारदात को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गए। बॉर्डर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि शोभाराम सिंह ने कालोनी में सर्वसम्मति से गेट लगवाए दिए हैं। सत्ते दूध की डेयरी चलाता है। उसे अलसुबह चारा लेने जाना होता था। गेट खोलने का समय बदलने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपित के कब्जे से हथियार भी बरामद हुआ है।