घरों में गंदा पानी भरने से सफाई में बीता दिन, बीमारी का खतरा बढ़ा
जासं गाजियाबाद शहर में बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद शहरियों को गर्मी से निज
जासं, गाजियाबाद : शहर में बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद शहरियों को गर्मी से निजात मिली लेकिन सड़कें पानी में डूब गईं। मकानों और दुकानों में पानी भर गया। जिस कारण अंदर रखा जरूरी सामान खराब हो गया। बीमारी का खतरा बढ़ गया। लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने शहर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की है। जिस कारण हर साल बारिश होने पर जलभराव की समस्या से शहरियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य तौर पर हिडन विहार में घरों के अंदर नालियों का पानी भर गया, जिस कारण स्थानीय निवासियों का दिन मकानों- दुकानों की सफाई में बीता। यहां हुआ जलभराव: मेरठ रोड, जीटी रोड, सुदामापुरी, शंकरपुरी, सैन विहार, सर्वोदय नगर, वाल्मीकि कुंज, पटेल नगर, गोविदपुरम, नंदग्राम, सिहानी, नूरनगर, गढ़ी,हिडन विहार, पुराना विजयनगर, मिर्जापुर और सिद्धार्थ विहार में जलभराव हो गया। जिस कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ये हैं जलभराव की वजह
नालों और नालियों का निर्माण कार्य नहीं होना।
नालियों का नालों से कनेक्ट नहीं होना।
सड़कों का लेवल ठीक न होना।
जलनिकासी के लिए बनाए गए नालों का लेवल ठीक न होना।
डूब क्षेत्र में जलनिकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम न होना।
परिचर्चा हिडन विहार में हल्की बारिश होने पर ही जलभराव हो जाता है। बुधवार को बारिश होने पर बुरा हाल हो गया। नालियों का पानी भी घरों के अंदर आ गया। जलनिकासी का इंतजाम नहीं है, गंदा पानी घरों में भरने से बीमारी का खतरा बढ़ गया है।
वीरपाल, हिडन विहार निवासी पानी भर जाने के कारण घर में रखा जरूरी सामान खराब हो गया है। कई बार शिकायत करने के बार भी जलनिकासी के उचित इंतजाम नही किए गए हैं।
नीलम, हिडन विहार निवासी जलनिकासी के लिए नगर निगम के इंतजाम दुरुस्त नहीं है, जिसका खामियाजा बारिश होने पर लोगों को भुगतना पड़ता है। नगर निगम को जलनिकासी की व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। - गौरव शर्मा, नूरनगर निवासी बयान बारिश के कारण डूब क्षेत्र और एनएच-नौ के किनारे बनी कालोनियों में जलभराव हुआ है। समस्या के समाधान के लिए कई जगह नालों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। - एनके चौधरी, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम