महिला तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद
संवाद सहयोगी लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कासिम विहार कॉलोनी से ए
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 07:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कासिम विहार कॉलोनी से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। वहीं, ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सुबह करीब साढ़े नौ बजे कासिम विहार कॉलोनी में चेकिग कर रही थी। तभी कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर के पास एक संदिग्ध महिला के सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम भूरी उर्फ कोहिनूर उर्फ जरीना खातून निवासी बंगाली बस्ती कासिम विहार कॉलोनी लोनी बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें