डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई पुण्यतिथि
संवाद सहयोगी लोनी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को जनसंघ के संस्
संवाद सहयोगी, लोनी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कार्यकर्ताओं से कही है।
भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल के प्रत्येक बूथ और सेक्टर पर जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 67 वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान शारीरिक दूरी और मास्क का ध्यान रख गया। कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्र की एकता, राष्ट्र सेवा, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित थे। इस अवसर पर विधायक नंद किशोर गुर्जर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, सभासद निशा सिंह, मीना शर्मा, कृष्ण बंसल, मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी, राजेंद्र वाल्मीकि, समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।