Move to Jagran APP

रोड से एक ओर होने पर किसानों में हुआ मतभेद

संवाद सहयोगी लोनी दिल्ली सहारनपुर रोड से एक ओर हटने पर किसानों में मतभेद हो गया। जिस

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 09:47 PM (IST)
रोड से एक ओर होने पर किसानों में हुआ मतभेद
रोड से एक ओर होने पर किसानों में हुआ मतभेद

संवाद सहयोगी, लोनी : दिल्ली सहारनपुर रोड से एक ओर हटने पर किसानों में मतभेद हो गया। जिसके बाद एक किसान ने नंगी तलवार लेकर विरोध किया। पुलिस उसे एक ओर ले जाने लगी। जिसपर किसानों ने एकत्र होकर उसे पुलिस से छुड़ाया।

loksabha election banner

उपजिलाधिकारी के कहने पर किसानों ने आपस में वार्ता की। वार्ता में किसानों ने दिल्ली सहारनपुर रोड पर पुश्ता पुलिस चौकी के पास रोड किनारे धरना देने का निर्णय लिया। जिसके बाद किसान एक ओर हटने लगे। इसी बीच दो किसान नंगी तलवार और हसिया लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने नारे बाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। साथ ही दोबारा जाम लगाने की बात कही। जिसपर उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम ने खुले हथियारों से प्रदर्शन करने पर नाराजगी जताई। साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी से हथियारों के प्रदर्शन को रोकने की बात कही।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने उसे एक ओर ले जाने का प्रयास किया। इसी बीच किसान एकत्र हो गए। एकत्र किसानों ने पुलिस गिरफ्त से किसान का छुड़ा लिया। यूपी गेट पर ह़ुई नोकझोंक : यूपी गेट पर फ्लाईओवर के ऊपर टेंट लगा रहे किसानों से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने किसानों को टेंट नहीं लगाने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.