Move to Jagran APP

आरओबी के नीचे बनाया डलावघर, विरोध में प्रदर्शन

जासं गाजियाबाद भाटिया मोड़ आरओबी के नीचे नगर निगम ने डलावघर बना दिया है। जहां पर आसपास की सोसायटियों का कूड़ा डंप किया जा रहा है। इसके विरोध में बुधवार को स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। जल्द ही कूड़ा न हटाने पर नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 08:17 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 08:17 PM (IST)
आरओबी के नीचे बनाया डलावघर, विरोध में प्रदर्शन
आरओबी के नीचे बनाया डलावघर, विरोध में प्रदर्शन

जासं, गाजियाबाद: भाटिया मोड़ आरओबी के नीचे नगर निगम ने डलावघर बना दिया है। जहां पर आसपास की सोसायटियों का कूड़ा डंप किया जा रहा है। इसके विरोध में बुधवार को स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। जल्द ही कूड़ा न हटाने पर नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

prime article banner

स्थानीय निवासियों ने बताया कि भाटिया मोड़ आरओबी के नीचे पहले आसपास के लोग कूड़ा फेंक देते थे। इसे नगर निगम की गाड़ियां उठाकर डंपिग ग्राउंड ले जाती थीं। अब ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों के साथ ही यहां पर नगर निगम द्वारा घरों से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए कार्यरत कर्मचारी भी कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे आरओबी के नीचे अब डलावघर बन गया है। दरअसल, मिग्सन सोसायटी के पास बने डंपिग ग्राउंड के बंद होने के बाद नगर निगम के पास कूड़ा डंप करने के लिए जगह नही है। सोसायटियों और कालोनियों से इकट्ठा किया जा रहा कूड़ा जहां पर खाली स्थान मिलता है, वहां पर फेंक दिया जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर सड़कों के किनारे, औद्योगिक क्षेत्र और खाली प्लाट में कूड़े का ढेर लग रहा है। ऐसे में शहरियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरनंदी नदी किनारे भी फेंका जा रहा कूड़ा: राजनगर एक्सटेंशन में हरनंदी नदी के किनारे भी कूड़ा फेंका जा रहा है। नगर निगम ने यहां पर कूड़ा डालते हुए खोड़ा नगरपालिका परिषद की ओर से नियुक्त एजेंसी के कर्मचारियों को पकड़ा था। इसके बाद भी यहां कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया है। वर्जन..

गालंद में जल्द ही कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। इसके बाद समस्या खत्म होगी। इस संबंध में हापुड़ के जिला प्रशासन और किसानों से वार्ता की जा चुकी है।

-डा.मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.