प्रदेश में सख्त कानून व्यवस्था बनाने की मांग
जासं गाजियाबाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रदेश में सख्त कानून व्यवस्था की मांग को
जासं, गाजियाबाद : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रदेश में सख्त कानून व्यवस्था की मांग को लेकर मुख्य मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण महासभा की ओर से इस संबंध में बैठक भी की गई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक एमएलसी प्रत्याशी जेके गौड़ ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों पर अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले भर में कितने ही ब्राह्मण अधिवक्ता, पत्रकार, किसान, व्यवसायी और छात्रों की हत्या हो चुकी है। 26 जून को रायबरेली के ऊषाहार में परिवार के पांच सदस्य और अभी हाल ही में गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था सख्त करनी चाहिए। साथ ही आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर मृतकों के परिवारों को भी इंसाफ दिलाना चाहिए।